आज सोने के भाव चढ़े, जानें क्यों महंगा हुआ सोना और आगे क्या हो सकता है?


DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज सोने की कीमत: भारत में सोने की चाल कभी घटती है तो कभी बढ़ती है। खास कर जब शादी या त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है Gold अक्सर बढ़ते हुए दामों में नज़र आता है। जैसे कि आप जानते पिछले कई दिनों कभी सोने में बहुत तेजी देखी गई तो कभी दम घटते हुए नज़र आए। अगर आज की बात करें तो आज सोने के दामों में तेजी देखी गई है लेकिन ये तेजी काफी मामूली सी है।

आज के दिन सोने के ताज़ा दाम

आज भारत में सोने की कीमतों में ₹1 प्रति ग्राम की हल्की बढ़त देखी गई है। 24 कैरेट सोना आज ₹10,763 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना ₹9,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,073 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,763

10 ग्राम – ₹1,07,630

100 ग्राम – ₹10,76,300

आज सोने की कीमत बढ़ोतरी

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,866

10 ग्राम – ₹98,660

100 ग्राम – ₹9,86,600

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,073

10 ग्राम – ₹80,730

100 ग्राम – ₹8,07,300

देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट

अगर देश के अलग-अलग बड़े शहरों पर नजर डालें तो वहां भी सोने की कीमतें लगभग समान ही दर्ज की गई हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोना ₹10,763 और 22 कैरेट सोना ₹9,866 प्रति ग्राम मिल रहा है। जबकि दिल्ली में कीमत थोड़ी ज्यादा है जहां 24 कैरेट सोना ₹10,778 और 22 कैरेट सोना ₹9,881 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,768 और 22 कैरेट सोना ₹9,871 पर बिक रहा है। यह फर्क टैक्स और बाजार की मांग के आधार पर होता है।

सोने के बढ़ने की वजह

आज के दिन सोने की कीमतों में आई हल्की बढ़त के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। सबसे पहली वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार है। जब दुनिया के बाजार में डॉलर थोड़ा कमजोर होता है तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने के दाम बढ़ने लगते हैं। दूसरी वजह भारत का त्योहार और शादी-ब्याह का सीज़न है। सितंबर से नवंबर तक देश में त्यौहार और शादियों का मौसम शुरू हो जाता है। इस समय लोग बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी करते हैं, जिससे मांग बढ़ जाती है और इसके साथ ही कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं।

आज सोने की कीमत बढ़ोतरी

निवेशकों के लिए आज का संकेत

आज सोने में आई यह मामूली बढ़त निवेशकों के लिए एक संकेत है कि आने वाले समय में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय का इंतजार करें।

6 सितंबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना ₹10,763 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,866 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹8,073 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। यह बढ़त भले ही छोटी हो, लेकिन यह बताती है कि सोने की मांग लगातार बनी हुई है। त्योहारों का सीज़न, शादी-ब्याह और महंगाई से बचाव, ये सभी रीजन आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को और ऊपर ले जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

habibi.100m@gmail.com  के बारे में
For Feedback - habibi.100m@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon