आज सोने की कीमत: सोने और चाँदी के दाम दिन बा दिन बदलते रहते है। ऐसे में हमारी वेब साइट dailynews24 की टीम आप के लिए सोने और चाँदी के दाम से जुड़ी पूरी खबर आप के लिए लेकर आते है। तो चलिए जानते है सोने चाँदी के आज के लेटेस्ट दाम। भारत के हर राज्य और शहर में सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है। देश के भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार हमने इन कीमतों को बांटा है। आज हम भारत के कुछ प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत पर बात करेंगे। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि भारत के अलग-अलग शहरों में आज 1 ग्राम सोने की कीमत कितनी है?
उत्तर भारत के शहर:
उत्तर भारत के शहरों में सोने की कीमत लगभग समान ही है। दिल्ली जिसे देश की राजधानी भी कहा जाता है उसमें 22 कैरेट सोने की कीमत 7,125 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,771 है। इसी तरह लखनऊ और जयपुर में भी यही कीमत है। चंडीगढ़ में भी आज सोने की यही कीमत पाई गई है जो की शहरों में समानता को दर्शाती है। उत्तर भारत में सोने की खरीदारी मुख्य रूप से त्योहार, शादियों के दौरान बढ़ती है।

पश्चिम भारत के शहर:
पश्चिम भारत के प्रमुख शहर मुंबई और पुणे जैसे में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,110 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,756 है। वडोदरा और अहमदाबाद में इसमें थोड़ा सा अंतर देखने के लिए मिला है। वहां 22 कैरेट सोने की कीमत 7,115 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,761 है। यह क्षेत्र व्यापारिक केंद्र होने के कारण सोने की खपत के लिए जाने जाते हैं। यहां के बाजारों में सोने के जेवर की मांग ऊंची रहती है।

पूर्व भारत के शहर:
पूर्वी भारत में कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,110 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,756 है। पटना में इसमें थोड़ा अंतर देखने के लिए मिला है जिसमें 22 कैरेट सोने की कीमत 7,115 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,761 है पूर्वी भारत के लोगों के लिए सोना एक पारंपरिक और संस्कृत महत्व रखता है। यहां पर शादी ब्याह और अन्य पारंपरिक आयोजनों में सोने का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है।
दक्षिण भारत के शहर:
दक्षिणी भारत में सोने की खरीदारी का एक अलग ही महत्व है। चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोयंबटूर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,110 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,756 है। मदुरई और विजयवाड़ा में भी ये दरें समान ही है। केरल में जहां सोने को बहुत ही शुभ माना जाता है कीमत अन्य शहरों के बराबर ही रही हैं। दक्षिण भारत में पारंपरिक जेवरों की मांग काफी अधिक होती है और यहां के लोग सोने को अपने संस्कृति का हिस्सा भी मानते हैं।
आज के दिन भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत लगभग समान रही है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सोने की कीमत 7,110 से 7,125 (22 कैरेट) और 7,756 से 7,771 (24 कैरेट) के बीच रही है। यह सामान्य भारत के सोने के बाजार की स्थिरता दिखती है। अगर देखा जाए तो शहरों के बीच यह मामूली अंतर आर्थिक कारकों की वजह से हो सकता है।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।
वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:

